by Nutan
विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव व पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू बोले क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
लोहरदगा: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लोहरदगा किस्को मुख्य मार्ग स्थित कुटमू में शुक्रवार को एम/एस सेवक फ्यूल सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया।उद्घाटन लोहरदगा के विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं के विकसित होने से क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि फ्यूल सेंटर के शुरू होने से आसपास के लोगों को काफी सुविधा होगी और उन्हें ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया तथा उद्घाटन के बाद लोगों ने नई सुविधा का स्वागत किया।इस अवसर पर संस्थान के संचालक सह जोरी पंचायत के मुखिया राजू उरांव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर जिप उपाध्यक्ष विनोद उरांव, राजी पड़हा प्रार्थना सभा के केंद्रीय महासचिव जलेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष बिरसा उरांव, सुधु उरांव, सुकेन्द्र उरांव, सोमदेव उरांव, शोमे उरांव, पूर्व मुखिया मीना कुमारी, जामी मलिक, अफसर कुरैशी, यूनुस अंसारी, एकरामुल अंसारी, नेजामुद्दीन अंसारी, मनान अंसारी, कबीर अंसारी, प्रकाश साहू, सामूल अंसारी, रंथू उरांव, राजेन्द्र लकड़ा, टिंकू वर्मा, मनीष उरांव, गणेश उरांव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
