लोकतंत्र के महापर्व में कोई हारता है तो कोई जीतता है: मनीर उरांव

Ek Sandesh Live Politics

NUTAN

लोहरदगा: सोमवार को पार्टी जिला लोहरदगा चुनाव की समीक्षात्मक बैठक बक्शिडिपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह एवं पूर्व विधायक सधनु भगत उपस्थित रहे। बैठक में विषय प्रवेश एवं चुनाव की पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि भाजपा सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करती है लोकतंत्र के महापर्व में कोई हारता है तो कोई जीतता है। भाजपा जनता की मत को स्वीकार करती है परंतु जिस प्रकार से कांग्रेस के द्वारा भ्रम की राजनीति फैलाकर जनता का मत को प्राप्त किया है। उन विषयों पर मतदाता जल्द ही जवाब कांग्रेस एवं उनके गठबंधन साथी से पूछेगी। वहीं जिला प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से 8500 रूपए प्रति माह का प्रलोभन, संविधान बदलने जैसे भ्रम मुद्दों को लेकर वोट लिए उसका हिसाब जनता जल्द लेगी और हिसाब भी लेना शुरू कर दिया। कांग्रेस के लोग दफ्तर छोड़ भागे भागे फिर रहे हैं। परंतु गुमराह की राजनीति आधुनिक युग में नहीं चलने वाली है। सधनु भगत ने कहा कि चुनाव में जीत किसी एक ही व्यक्ति की होती है। हमें सारी विषयों को लेकर पुनः एक बार मजबूती से बुथ स्तर पर कार्य में लगना हमारी प्राथमिकता होगी। मौके पर उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष राजमोहन राम, जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू, महामंत्री बालकृष्णा सिंह, जिला मंत्री जगनंदन पौराणिक, अनिल उरांव, पशुपति नाथ पारस, सुरेश बैठा सहित अन्य उपस्थित थे।