By Nutan
कुड़ू /लोहरदगा: कुडू प्रखण्ड के पीएमश्री रा उ. उच्च विद्यालय जिंगी का मैट्रीक परीक्षा 2026 में परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय से कुल 47 छात्र-छात्राओं ने मैट्रीक परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 33 प्रथम श्रेणी तथा 14 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।सुरैया खातून 466 अंक 93.2% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी। परीक्षा परिणाम से गदगद हुुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अलीरजा अंसारी ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है उन्होंने परीक्षा परिणाम को शिक्षकों के पढ़ाई के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है। इन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों ज्याऊल हक अंसारी, प्रमेश कुमार सिंह अली मो. हाजी बिजली कुमारी सुषमा कुजूर, आदित्य कुमार वैद्य संजय उरांव खुशमारेन मर्शिला तिर्की सरिता टोप्पो समीना खातून फूलमनी उरांव आईसीटी इंस्ट्रक्टर सादैब अंसारी का धन्यवाद किया है और उनके परिश्रम के लिए आभार प्रकट किया है इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कंचन राम सहित समित् के सभी सदस्यों एवं अभिभावकों को भी निरंतर सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया है।उन्होंने कहा कि मैथ्स, साईंस, हिंदी, उर्दू जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं रहने के बावजूद बच्चों के रिजल्ट मे यह उम्मीद जगा दी है कि यदि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक बों तो राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में हमारे विद्यालय के बच्चों का नाम आएगा। विद्यालय के टॉप टेन छात्र-छात्राओं की सूचि सुरैया खातून 466 अंक 93.20%
सायनजीत उरांव 454 अंक 90.80%, नेहा कुमारी 446 अंक 89.20%,, साइदा परवीन 432 अंक 86.40%,अमृता कुमारी 410 अंक 82.00%,रुखसार खातून 387 अंक 77.40%,साइमा अफीफ 385 अंक 77.00%,असरिता कुमारी 377 अंक 75.40%,अदनान अंसारी 370 अंक 74.00%, खुशी कुमारी 367 अंक 73.40% है
