मईया सम्मान योजना से सैकड़ों महिलाओं का नाम हटा पुनः होगा दस्तावेज़ सत्यापन

360° Ek Sandesh Live

By Mukesh

गारू। गारू प्रखंड में मईया सम्मान योजना का लाभ प्राप्त कर रही सैकड़ों महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची से हटाए जाने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसारए योजना के तहत लाभ ले रही कई महिलाओं को अब भुगतान नहीं मिल रहा है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि लाभार्थियों के दस्तावेजों का पुनः सत्यापन ;वेरिफिकेशनद्ध कराया जाना आवश्यक हैए जिसके बाद ही उनका नाम दोबारा सूची में शामिल किया जा सकेगा।प्रखंड के बारेसाड़ए मायापुरए पहाड़कोचाए रूदए कोटामए मारोमाड़ए सुकुमीएकर्रवाईएधागरटोला सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपने नाम पुनः जोड़वाने और दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से कार्यालय में भीड़ की स्थिति बनी हुई है।
महिलाओं का कहना है कि उन्हें नाम हटाए जाने की पूर्व सूचना नहीं दी गईए जिससे वे परेशान हैं। कई महिलाएं दूर.दराज के गांवों से आकर घंटों लाइन में लग रही हैंए लेकिन सीमित व्यवस्था के कारण कुछ ही महिलाओं का सत्यापन हो पा रहा है। इस संबंध में प्रखंड प्रशासन का कहना है कि पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया जारी है और सत्यापन पूरा होने के बाद योग्य महिलाओं को योजना का लाभ पुनः उपलब्ध कराया जाएगा।

Spread the love