By Bhaskar
हजारीबाग : 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल हजारीबाग में कानून की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए हजारीबाग, धुर्व चंद्र मिश्रा के दिशानिर्देश में चलाया गया। इस कार्यक्रम का डीएलएसए सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं, इस प्रकार के कार्यक्रम में प्रशिक्षित अधिकार मित्रों के द्वारा सदर अस्पताल के विभिन्न स्थानों मे पहुंचकर लोगों को कानून से संबंधित जानकारी दिया जा रहा है। लोगों को विशेष रूप से बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा एवं नशीले पदार्थ के सेवन के विरुद्ध जानकारी दिया गया तथा इससे बचने का सुझाव भी दिया गया। बातचीत के क्रम में सचिव डॉ तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम झालसा के निर्देशानुसार चलाया जा रहा हैं एवं यह लगातार 90 दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम हेतु अधिकार मित्रों को समय समय पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी साक्षर बनाना। कार्यक्रम मे पारा लीगल वॉलिंटियरस शुलेखा माला, इंदु गुप्ता, दीपू कुमार एवं उमा शंकर जोगी सहित सैंकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।
