मगध परियोजना में पदस्थापित अधिकारी सेवानिवृत्त हुए,सम्मान के साथ दी गई विदाई

360° Ek Sandesh Live

कुमार कुलदीप
चतरा: मगध कोल परियोजना में उप प्रबन्धक(वित्त) के पद कार्यरत बिनोद कुमार सेवानिवृत्त हुए। इनके सेवा-निवृत्ति के अवसर पर परियोजना कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह का संचालन उप प्रबंधक (कार्मिक), अभिषेक आनंद ने किया।बिनोद कुमार ने सीसीएल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी निरंतर नयी ऊंचाइयों को छु रही है और हम इसके उत्तरोतर विकास कि कामना करते है।इस आयोजित सम्मान समारोह में महाप्रबंधक नृपेन्द्र नाथ ने मगध-संघमित्रा क्षेत्र परिवार कि ओर से सेवानिवृत्त अधिकारी बिनोद कुमार का अभिनंदन एवं स्वागत कर कंपनी के प्रति उनकी अथक सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बिनोद कुमार का योगदान अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय रहा है। उन्होने उनके सपरिवार के लिए स्वास्थ्य जीवन कि कामना किया साथ ही कहा कि बिनोद की मेहनत लगन और कर्तव्यनिष्ठा से कंपनी दिनानुदिन उन्नयन के मार्ग पर अग्रसर है। इस समारोह में उपस्थित परियोजना पदाधिकारी एस. सत्यानारायणा नें कहा कि इस माह और इस वर्ष का अंतिम दिन दिन है और हम सभी के लिए बहुत कष्टदायी लगता है जब कंपनी के अनुभवी एवं अमूल्य रत्न हमे छोडकर सेवानिवृत्त हो जाते हैं।अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी बिनोद कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उन्होने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की शुभेच्छा प्रकट कि। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने-अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को जीवन कि दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिनोद कुमार अपने कार्यकाल में जहां भी पदस्थापित रहे वहाँ सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया इसके लिए हम आभारी हैं।

Spread the love