महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 31 लीटर दूध से किया गया महाभिषेक

Religious States

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग : जिले में सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाली संस्था हजारीबाग यूथ विंग द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला में स्थित शिव मंदिर में 31 लीटर दूध से महाभिषेक किया गया। महादेव की पूजा अर्चना पूरी विधि विधान के साथ संपन्न की किया। इसके बाद गौ माता की सेवा करते हुए सभी ने गुड,चोकर एवं अन्य सामग्री गौ माता को खिलाया गया। इसके बाद आसपास क्षेत्र के लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। 

गौशाला के शिव मंदिर का जिर्णोद्वार हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा कराया गया है। बीते 2 महीने पूर्व ही कार्य पूरा हुआ है आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना करने में अब कोई तकलीफ नहीं होती है। जिर्णोद्वार मे टाइल्स ,जमीन का काम किया गया है।मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर पर गौशाला स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई 31 लीटर दूध से महाभिषेक भोलेनाथ का किया गया है। हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा मंदिर में घंटी लगाने का कार्य जल्दी किया जाएगा। साथ ही

महादेव का आशीर्वाद समस्त हजारीबागवासियों पर सदैव बनी रहे।मौके पर :– संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार,सह सचिव डॉ बी वेंकटेश, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, बीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी,विकाश तिवारी, अभिषेक पांडे, अजीत चंद्रवंशी,उदित तिवारी,प्रिंस कसेरा सहित कई लोग मौजूद थे।