महिला शक्ति स्वरुप ग्रुप ने मनाया डांडिया व गरबा नृत्य

360° Ek Sandesh Live Religious

Nutan Kachhap

लोहरदगा: महिला शक्ति स्वरूपा ग्रुप की महिलाओं द्वारा मां दुर्गा व गणेश भगवान के चित्र पर आरती और गणेश वंदना करके किया गया। यह कार्यक्रम महिला शक्ति स्वरुप शास्त्री चौक के द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन निधि गुप्ता, रीमा साहू, खुशबू गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। इसके बाद कार्यक्रम में डांडिया एवं गरबा की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू नेत्री नीरू शांति भगत एवं महिला थाना प्रभारी किरण पंडित उपस्थित थी। शास्त्री चौक दुर्गा पूजा पंडाल के निकट बहुत सारी महिलाएं एवं लड़कियों का डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम में भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में सरिता केसरी, उषा केसरी, पूर्णिमा चौधरी, कोमल गुप्ता, निक्की केसरी, आवृत्ति गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, रेखा देवी, आशा गुप्ता, प्रीति देवी, शशि सिंह, गौरी चौधरी, माधुरी देवी, नेहा देवी, विनीता साहू, अंजना साहू, आयुषी, प्रतिष्ठा, आकांक्षा, सुष्मिता, प्रीति, अनन्या, प्रियंका केसरी, प्रीति साहू, रिचा सहित भारी संख्या महिलाएं शामिल हुये।

Spread the love