महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

360° CCL Ek Sandesh Live

सीसीएल से उपलब्ध कराये गये सेनेटरी पैड का भुरकुंडा पंचायत में हुआ वितरण

EK SANDESHLIVE DESk
भुरकुंडा (रामगढ़):
भुरकुंडा पंचायत भवन में शनिवार को स्थानीय मुखिया अजय पासवान के देख-रेख में सीसीएल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये सेनेटरी का वितरण किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत की दर्जनों महिलाओं और किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का उपयोग कई बिमारियों से बचाता है। किशोरियों के अच्छे स्वास्थ्य और हाइजीन के लिए सेनेटरी पैड का उपयोग काफी लाभदायक है। मौके पर महिला स्वयं सहायता समूह की उपासना देवी, पम्मी देवी, पुनम देवी, अंजली देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, रीना देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, सुनीता, संजू देवी, पूर्वी देवी, रूपा देवी, विमला देवी, अनिता देवी, प्रतिमा देवी, रानी, कोमल सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।

Spread the love