By Mustaffa
मेसरा (रांची): शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल के विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 की 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 231 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए,जिनमें से 50 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने डिस्टिंक्शन के साथ सफलता प्राप्त की है। विद्यालय द्वारा जारी परिणामों के अनुसार,तीनों संकायों में विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। विज्ञान संकाय: कुल 148 विद्यार्थियों में विशाल कुमार ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। प्रथम विशाल कुमार 96.2%,द्वितीय सत्यम मिश्रा 95.2%,तृतीय पूनम कुमारी 94.2%,वाणिज्य संकाय: कुल 63 विद्यार्थियों में अमृता रानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रथम अमृता रानी 94.4%,द्वितीय प्रितुल राज 94.2%,तृतीय धारा सिंह 94%,कला संकाय: कला संकाय के विद्यार्थियों ने भी शानदार उपलब्धि दर्ज की। प्रथम स्वाति कुमारी 94.2%,द्वितीय अर्श राज 93%,तृतीय उजाला कुमारी 90%,इस बार की परीक्षा में पेंटिंग विषय का परिणाम ऐतिहासिक रहा। विद्यालय के छह विद्यार्थियों: सत्यम मिश्रा,पूनम कुमारी,अरीबा जैनब,तनू कुमारी,भूमिका भट्ट और डॉली सिंह ने इस विषय में 100% अंक हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या रेखा नायडू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय के चेयरमैन मनरखन महतो व उर्मिला देवी,डायरेक्टर मनोज कुमार महतो और सभी ट्रस्टियों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
