मनरखन महतो बीएड कॉलेज में एमएड,बीएड व डीएलएड प्रशिक्षुओं को दी गई भावभीनी विदाई

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​मिस्टर फेयरवेल बने राहुल तिर्की,रेशमी बिलुंग को मिला मिस फेयरवेल का खिताब

मेसरा (रांची): बीआईटी मोड़ (केदल) स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज में सत्र 2024-26 के एमएड,बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने पारंपरिक रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कनिष्ठ प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ​कार्यक्रम में बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु राहुल तिर्की को मिस्टर फेयरवेल तथा रेशमी बिलुंग को मिस फेयरवेल चुना गया। ​समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा,प्रशिक्षु निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। आप एक ईमानदार व आदर्श शिक्षक बनें और जहां भी जाएं,अपने माता-पिता,समाज तथा संस्थान का नाम रोशन करें। ​निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा,एक कुशल और आदर्श शिक्षक बनने के लिए समर्पण आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं,प्राचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो ने कहा,जीवन में वास्तविक सफलता प्राप्त करने के लिए सतत परिश्रम और अनुशासन ही सबसे बड़ा साधन है। इस गरिमामयी अवसर पर ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी सहित कॉलेज के सभी व्याख्यातागण, शिक्षकेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन औपचारिक आभार ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Spread the love