मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति ने पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल को किया सम्मानित

BIHAR

Eksandeshlive Desk

मोतिहारी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को सम्मानित किया।

ज्ञातव्य है कि लोकसभा चुनाव 2024 को बेहतरीन ढंग से संपादित करने के लिए पूरे देश में पूर्वी चंपारण जिला प्रथम स्थान पर चयनित किया गया था। उसी क्रम में शनिवार को दिल्ली में जिलाधिकारी को यह सम्मान राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ (डिग्री कॉलेज) भरौलिया के अध्यक्ष रत्नेश्वरी शर्मा, सचिव मनीष कुमार शेखर, उपाध्यक्ष रजनीश कुमार पुष्कर, निदेशक कुंदन कुमार मधुकर ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को बधाई दी है और कहा है कि चम्पारण के लिए यह राष्ट्रीय गौरव का पल है।

Spread the love