अशोक अनन्त
कान्हाचट्टी(चतरा): प्रखंड के ग्राम चोरटांड़ स्कूल के समीप में 15वीं वित्त योजनान्तर्गत चल रहे नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा ग्रामीणों ने बताया कि नाली निर्माण में सीमेंट की मात्रा बहुत कम रखी गई है और बालू की जगह पत्थर की मिश्रण डस्ट का घटिया और कम मात्रा अधिक डाली जा रही है। इसके साथ ही निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंट चिमनी ईंट की जगह बंगला लगाया जा रहा है जो बेहद निम्न गुणवत्ता की है। जिससे नली कुछ ही दिनों में टूटने की संभावना है।
तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता की कोई योजना सम्बंधित कार्य हो सबसे पहले प्राक्कलित राशि दर्शाया जाता है लेकिन यहाँ पर कोई बोर्ड और सरकारी राशि नहीं दिखाया गया है वहीं नाली के किनारे उखड़ी हुई और कमजोर ईंटें लगी हैं, साथ ही निर्माण स्थल पर मिट्टी और कचरे का ढेर लगा हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि ऐसे ठेकेदारों और एजेंसियों को निर्माण कार्य न दिया जाए जो घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि “अगर इसी तरह का निर्माण होता रहा तो हम लोगों को ही इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। थोड़ी बारिश में ही नली टूट जाएगी और गंदा पानी सड़क पर बहने लगेगा स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और नाली का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से फिर से कराया जाय।
