नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल में 40 लाख रूपए की लागत से होगा पीएनसी वार्ड का निर्माण

360° Ek Sandesh Live Health

आशुतोष झा

काठमांडू/नेपाल: सीमावर्ती नगर वीरगंज के नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल में पोस्ट नेटल केयर (पीएनसी) वार्ड का निर्माण किया जायेगा। केएनपी, जापान प्राइवेट लिमिटेड की पहल से करीब 40 लाख रूपए की लागत पर इसका निर्माण होगा। इसका लाभ नेपाल-भारत के सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगा। इसके निमित्त एक कार्यक्रम के बीच आपसी समझौते पत्र पर हस्तादतर हुए हैं। नारायणी अस्पताल की विकास समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पीएनसी वार्ड बन जाने से अस्पताल की अनिवार्य आवश्यकता की पूर्ति होगी। इसके बाद ग्रामीण इलाके से आनेवाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसको लेकर वीरगंज महानगरपालिका, कन्साई नेरोलेक पेन्ट और नारायणी अस्पताल के बीच एक समझौता किया गया है। केएनपी, जापान प्राइवेट लिमिटेड के नेपाल डॉयरेक्टर अशोक कुमार बैद ने बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत इस कार्य को किया जा रहा है। वीरगंज का नारायणी अस्पताल न सिर्फ नेपाल बल्कि सीमावर्ती रक्सौल के लोगों के लिए भी चिकित्सा का प्रमुख केन्द्र है और यहाँ पीएनसी वार्ड का निर्माण एक बहुपयोगी निर्णय है। इस अवसर पर अरविन्द लाल कर्ण, नारायणी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ० चित्तरंजन साह, केएनपी, जापान के कंट्री हेड मनोज मिश्र, नेपाल के पर्सा जिले के प्रमुख जिला अधिकारी हीरालाल रेग्मी की विशिष्ट उपस्थिति थी।