नेपाल के सामाजिक अभियंता दुर्गा प्रसाई का नेपालगंज में भव्य स्वागत

States

आशुतोष झा

काठमांडू। नेपाल के प्रमुख सामाजिक अभियंता दुर्गा प्रसाई का बुधवार को नेपालगंज पहुंचने पर जनसमूह द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रसाई नेपाल में धर्म,संस्कृति और राष्ट्र बचाने के अभियान में कई वर्ष से लगे हुए हैं। उनकी सभाओं में कहीं लाखों तो कहीं हजारों की संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। नेपाल की सरकार प्रसाई की बड़ी सभाओं से बेचैन है। काठमांडू के बल्खू में आयोजित एक विशाल सभा ने नेपाल ही नहीं वरन् अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें ख्याति दिलाई थी। उनकी सभाओं में सरकार पर जबरदस्त प्रहार किए जा रहें हैं।नेपाल की सरकार उन्हें बारंबार चेतावनी दे रही है कि वे अपना अभियान बंद कर दें किंतु प्रसाई निर्बाध रूप से नागरिक बचाओ महाभियान का संचालन करते जा रहें हैं। दुर्गा प्रसाई अपनी सभाओं में नेपाल में व्यापत भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ लोगों को कमर कस कर तैयार रहने का आह्वान कर रहें हैं। इनका कहना है कि नेपाल में ईमानदार राजनीतिक व्यवस्था जब तक कायम नहीं होती,तब तक उनका अभियान चलता रहेगा।

Spread the love