चतरा लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह पहुँचे माँ कौलेश्वरी के दरबार

360° Ek Sandesh Live Politics Religious


चतरा: झारखण्ड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कोल्हुआ पहाड़ स्थित माता कौलेश्वरी के दरबार मे चतरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह पहूँचे और अपने कार्यकर्ताओं के साथ की पूजा अर्चना लिया माता का आशिर्वाद। चतरा से मुख्य द्वार घंघरी बेलतरनी होते हुए माता के मंदिर पहुंचे जहाँ मार्ग मे जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जोरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित तमाम स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उनके साथ दिखे। चतरा लोकसभा क्षेत्र से पहलीबार पार्टी स्थानीय उम्मीदवार की मांग को ध्यान मे रखते हुए पार्टी ने उन्हें सिंबल दिया जिसपर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जनता को अपने क्षेत्रीय विकास और अपने नेतृत्व पर खरा उतरने का विचार व्यक्त किया है।