निरंतर अध्ययन और नई खोज ही सफल शोध की कुंजी : डॉ. अभय सागर मिंज

Education

Eksandeshlive Desk

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में शनिवार को पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं आयोजित की गईं। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के डॉ. अभय सागर मिंज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश नन्द तिवारी, डॉ. मनोज कच्छप, डॉ. बीरेंद्र कुमार महतो एवं डॉ. रीझू नायक द्वारा अतिथि का स्वागत कर की गई।

इस अवसर पर डॉ. मिंज ने कहा कि शोध के लिए निरंतर अध्ययन आवश्यक है। उन्होंने ‘शोध क्या है?’ विषय पर चर्चा करते हुए गुणात्मक, मात्रात्मक, क्रियात्मक एवं प्रयोगात्मक शोध की जानकारी दी। साथ ही शोधार्थियों के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और नए तथ्यों की खोज के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग के शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love