AMIT RANJAN
जलडेगा: ओड़गा ओपी क्षेत्र में एक युवती के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एनेम लुगुन (25), पिता जोसफ लुगुन, निवासी जलडेगा (ओड़गा ओपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को पीड़िता ने जलडेगा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी घर में युवती को अकेला पाकर जबरन अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। शिकायत के आधार पर जलडेगा (ओड़गा ओपी) थाना में कांड संख्या 56/26 के तहत धारा 329(4)/64(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एनेम लुगुन को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
