पिपरवार कोयलांचल में मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

360° Ek Sandesh Live Religious



पिपरवार : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में श्रद्धालुओं के द्बारा हर्षोल्लास से मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व। अक्षय नवमी के पर्व को लेकर कार्तिक मास के नवमी तिथि को श्रद्धालुओं ने आंवला के पौधे के समक्ष पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। अक्षय नवमी की पूजा करा रहे पुजारी शिवनंदन पांडेय ने मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराने के बाद इस पूजा को करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। अक्षय नवमी की पूजा करने वाली महिलाओं ने सूख, समृद्धि, क्षेत्र की उन्नति और धन धान्य की प्राप्ति को लेकर भगवान से अराधना की। इसके अलावा पुजारी विकास कुमार पाठक, पुजारी सिद्धेश्वर पांडेय ने भी आंवला पेंड के नीचे अक्षय नवमी की पूजा विधि विधान के साथ कराई। इस अवसर पर सुनीता देवी, सरिता देवी, पुनम देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, सीता देवी, पुष्पा देवी, रमावती देवी, मीरा देवी, रेखा देवी, मुनीता देवी, लक्ष्मी देवी समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थ

Spread the love