Eksandeshlive Desk
रामगढ़ : जिले के कराटेकारों ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। भुवनेश्वर में आयोजित 5वीं ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 में जीते कुल 40 पदक जीत कर शानदार प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। कराटेकारों ने 10 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य पदक जीते हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं में अंजलि कुमारी (जूनियर महिला व्यक्तिगत कुमिते 66 किग्रा प्लस), मंदाकिनी यादव (कैडेट महिला व्यक्तिगत कुमिते -54 किग्रा), कश्वी मेहता, नैतिक वात्स, नैन्सी सिंह, केवियन राय माजिया, कार्तिक राज गुप्ता, शिवा यादव, राघव शाह और सुमन कुमार (9 वर्ष, 25 किग्रा वर्ग, कुमिते) शामिल हैं।
रजत पदक विजेता : रजत पदक हासिल करने वालों में चंद्र प्रकाश उपाध्याय, मनीष राज और प्रमोद यादव (सीनियर टीम काता), शिवा कुमारी (यू-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते -50 किग्रा), प्रियंका कुमारी (यू-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते -45 किग्रा), संध्या कुमारी (यू-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते -55 किग्रा), प्रांजल कुमार (11 वर्ष, पुरुष व्यक्तिगत कुमिते +45 किग्रा), प्रमोद यादव (सीनियर पुरुष व्यक्तिगत कुमिते -50 किग्रा), निकिता सिल्वर, आयुषी, शुभम (15 वर्ष, 62 किग्रा, कुमिते), ओम कुमार महतो (11 वर्ष, 35 किग्रा, कुमिते) और रामानुजन (10 वर्ष, 25 किग्रा, कुमिते) शामिल हैं।
कांस्य पदक विजेता : कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मनीष राज (सीनियर पुरुष व्यक्तिगत कुमिते -60 किग्रा), उदय राज सोय (यू-21 पुरुष व्यक्तिगत कुमिते -55 किग्रा), रिया राज (कैडेट महिला व्यक्तिगत कुमिते -42 किग्रा), वैष्णवी सिन्हा (यू-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते -50 किग्रा), संध्या कुमारी (सीनियर महिला व्यक्तिगत कुमिते -55 किग्रा), प्रिया कुमारी (जूनियर महिला व्यक्तिगत कुमिते -59 किग्रा), अभिजीत कुमार (13 वर्ष, पुरुष व्यक्तिगत कुमिते -55 किग्रा), अंजलि कुमारी (जूनियर महिला व्यक्तिगत काता), राजकुमार वर्मा (2 कांस्य पदक), आयांसी प्रिशा, पार्थ अद्यंत त्रिपाठी, अमन गोस्वामी (कुमिते व काता), सद्भाव मोहंती (11 वर्ष, 47 किग्रा, कुमिते) और सामी राज (9 वर्ष, 35 किग्रा, कुमिते) शामिल हैं। रामगढ़ की इस मजबूत टीम में 55 खिलाड़ी शामिल थे। जिनका मार्गदर्शन वरिष्ठ प्रशिक्षक शिहान शशि पांडे (ब्लैक बेल्ट 6वां डैन), सेंसई संजय सोनकर, मुकेश दास, रवि सोरेन और चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने किया।
