प्रिया सुहानी के साथ डांस कर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बना चतरा का हिमांशु

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
चतरा: जिले का एक साधारण सा लड़का आज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ग्राम तुलसीपुर (प्रखंड हंटरगंज) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस लड़के ने अपनी डांस कला से हर किसी का दिल जीत लिया।
मंच पर बिखेरा जलवा: इस विशेष कार्यक्रम में भोजपुरी और लोक संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकार अनुपमा यादव, मोहन राठौर और देश की मशहूर वायरल नर्तकी प्रिया सुहानी शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कुरीद गाँव का रहने वाला एक लड़का अचानक स्टेज पर पहुँचा और उसने प्रिया सुहानी के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करना शुरू कर दिया।उसकी बेहतरीन डांस कलाकारी, गजब के एक्सप्रेशंस और बेबाक अंदाज को देखकर वहाँ मौजूद दर्शक झूम उठे। प्रिया सुहानी जैसी स्थापित कलाकार के सामने जिस खूबसूरती से उसने परफॉर्म किया, वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कार्यक्रम के बाद इस अद्भुत डांस का वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस लड़के की कला को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1,92,000 (192k) से ज्यादा लोग पसंद (Likes/Views) कर चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। हर कोई इस युवा प्रतिभा की तारीफ कर रहा है।
कौन है यह नया सोशल मीडिया स्टार? रातों-रात इंटरनेट पर छा जाने वाले इस लड़के का नाम हिंमाशु कुमार है। वह वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरीद (जिला चतरा) का रहने वाला है। हिमांशु के पिता का नाम राजकुमार यादव है। हिमांशु की इस सफलता और अचानक मिली लोकप्रियता से उनके परिवार और पूरे गाँव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस सही मंच मिलने की देर है।

Spread the love