सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव 12 से 18 सितंबर तक अग्रसेन भवन में

360° Ek Sandesh Live

BY SUNIL

RANCHI : सराफ परिवार के तत्वावधान में भक्ति, ज्ञान और प्रेम के दिव्य संगम सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक महाराजा अग्रसेन भवन, सेवा सदन रोड रांची में किया जाएगा। कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं व्यास श्री दिनेश जी भारद्वाज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।कथा का आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 6 बजे तक होगा। आयोजन को लेकर सराफ परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सातों दिनों में श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों, भगवान के अवतारों, भक्त चरित्रों तथा श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।प्रथम दिवस- 12 सितंबर शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य एवं शुकदेव परीक्षित मिलन का प्रसंग होगा। इसी दिन प्रातः 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।द्वितीय दिवस-13 सितंबर रविवार को वराह अवतार, कपिल चरित्र एवं सृष्टि का वर्णन किया जाएगा। तृतीय दिवस-14 सितंबर सोमवार को वामन अवतार, प्रह्लाद चरित्र एवं अजामिल व्याख्यान होगा। चतुर्थ दिवस-15 सितंबर मंगलवार को समुद्र मंथन, गजेन्द्र मोक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा।पंचम दिवस-16 सितंबर बुधवार को श्रीकृष्ण लीला, नंद महोत्सव, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा।षष्ठम दिवस-17 सितंबर गुरुवार को महारास एवं रुक्मिणी विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाया जाएगा।सप्तम एवं अंतिम दिवस, 18 सितंबर शुक्रवार को सुदामा चरित्र एवं पूर्णाहुति के साथ कथा अमृत महोत्सव का समापन होगा।समापन दिवस पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्तम दिवस की विशेष कथा होगी। इसके पश्चात अपराह्न 1 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा,संजय सर्राफ ने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य ग्रंथ है। कथा श्रवण से मनुष्य को आत्मिक शांति प्राप्त होती है तथा परिवार और समाज में संस्कार एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है।उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सातों दिनों कथा में सपरिवार उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य ज्ञान, भक्ति और प्रेम का लाभ उठाने करने का आग्रह किया।

Spread the love