प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

360° Ek Sandesh Live

SADDAM

शिकारीपाड़ा/दुमका: आसन्न चुनाव को ध्यान में रखते हुए दुमका जिला प्रशासन अभी से ही आवश्यक तैयारियों में जुट गई है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, सुधार करने एवं अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बीएलओ को दिया गया है जो कि आंगनबाड़ी सेविका भी है। अपने गांव एवं टोले के सभी व्यस्कों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और मतदाता सूची में प्रविष्टी में सुधार के लिए बीएलओ को घर घर जाकर सर्वेक्षण कर छुटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना अनिवार्य है।

इस क्रम में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी शिकारीपाड़ा संतोष कुमार चौधरी ने हाई स्कूल बेनागड़िया एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कौवामहल का निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपरोक्त केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली तथा सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र बेनागड़िया वन पहुंचे जिसकी आंगनवाड़ी सेविका सह बीएलओ भी है । इस केंद्र का एवं बीएलओ के कागजातों का निरीक्षण किया तथा बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों को संबंधित घरों में जाकर भौतिक रूप से जानकारी ली। बीएलओ को सोमवार तक सौ प्रतिशत कार्य सम्पन्न करने का निर्देश खंड विकास पदाधिकारी ने दिया।