रिपोर्ट-अशोक अनन्त
प्रतापपुर चतरा । एकल विद्यालय अभियान, अंचल-चतरा के तत्वावधान में संच-प्रतापपुर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन थाना परिसर में किया गया। कार्यक्रम में आचार्य दीदियों ने थाना के बड़ा बाबू व सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बड़ा बाबू से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एकल विद्यालय की बहनों द्वारा राखी बांधना एक परंपरा बन गई है, जो समाज में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के संकल्प को दशार्ता है।
इस अवसर पर संच अध्यक्ष भोला प्रसाद, अंचल गतिविधि प्रमुख मोहित महतो, संच प्रमुख संजय कुमार साव एवं प्रखंड के सभी आचार्य दीदी उपस्थित हुईं। अंचल गतिविधि प्रमुख मोहित महतो ने कहा कि रक्षाबंधन रक्षा के साथ-साथ संस्कार का भी पर्व है। एकल आचार्य दीदियां गांव-गांव जाकर इसी संस्कार को फैला रही हैं।
