पटेलनगर में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधायक रौशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk
रामगढ़: पटेलनगर पंचायत अंतर्गत करमाली टोला में शनिवार को डीएमएफटी मद से बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सर्वप्रथम पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधायक रोशनलाल चैधरी ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बताया गया कि पटेलनगर बिरसा चैक से करमाली टोला तक डीएमएफटी मद से 20 लाख 15 हजार 900 रुपए की लागत से 1100 फीट पथ का निर्माण किया जाएगा। मौके पर विधायक रोशन लाल चैधरी ने कहा कि पूरे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का चहंमुखी विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर संवेदक गौतम वर्मा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार बाबला, भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, राजेश मंडल, अमरेश सिंह, राजन सिंह, संतोष अग्रवाल, श्रीनाथ करमाली, गौतम कुमार वर्मा, विक्रम करमाली, रंजीता करमाली, संतोष चैबे, नन्द किशोर करमाली, अवधेश पासवान, अमित करमाली, शशि करमाली, राजेश करमाली, विश्वनाथ करमाली, राजू करमाली, राज करमाली, सूरज करमाली, नंदू करमाली, शीला देवी, लालो देवी, गणेश करमाल, सुनील सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।