पटना में भाजपा कार्यकतार्ओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, एक की मौत

Ek Sandesh Live Politics

Ek Sandesh Live
पटना: सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकतार्ओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस पिटाई में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं, एक बीजेपी नेता की मौत हो गई। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां मृतक का शव लाया जाएगा। पुलिस ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल को भी लाठी से पीटा और धक्का दिया। इसमें वह घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोट आई है। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आईजीआईएमएस के प्राइवेट वार्ड -1 में एडमिट हैं। उनका उळ स्कैन हुआ है। ब्रेन नॉर्मल है। सांसद को वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई है। पिटाई के समय उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। बीजेपी नेताओं और कार्यकतार्ओं को डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। जब वे नहीं माने तो पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीजेपी कार्यकतार्ओं ने पत्थरबाजी की। पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला किया।
विधानसभा में बीजेपी विधायक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा अपने पार्टी विधायकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। कल बीजेपी राजभवन मार्च करेगी। इससे पहले प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। विधानसभा संयोजक डॉ. संजय मिश्रा को कुर्ता फाड़कर पीटा गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा। पीएमसीएच में 11 से अधिक घायल नेता और कार्यकर्ता भर्ती हैं। पुलिस ने सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस में भरकर ले गई। बाद में छोड़ दिया।