पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2जवान शहीद

360° Crime Ek Sandesh Live

चतरा: चतरा सदर और जोरी थाना के बॉर्डर पर बैरियो जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए है। शहीद जवान सिकंदर सिंह गया के वजीरगंज के और सुकन राम पलामू के रहने वाले हैं।
एक जवान आकाश सिंह मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए है। इन्हे हेलीकॉप्टर की मदद से रांची भेजा जा रहा है। नक्सल विरोधी अभियान पर निकले पुलिस बल पर घात लगाकर नक्सलियों ने की फायरिंग कर दी। घायल जवानों का इलाज चतरा के सदर अस्पताल में चल रहा है। रांची। मौके पर जिले के एसपी राजेश रंजन भी मौजूद।