पुलिस द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान

360° Crime Ek Sandesh Live

Nutan

सेन्हा/लोहरदगा: रविवार को सेन्हा प्रखंड थाना क्षेत्र में वाहन जांच सेन्हा थाना के समीप विभिन्न बिंदुओं पर निगरानी कर पुलिस द्वारा जांच किया गया। यह अभियान सेन्हा थाना पुलिस प्रशासन द्वारा थाना के समीप अपराध रोकने के लिए संघन वाहन जांच अभियान पु0अ0 नि0 प्रभारी गणेश कुमार यादव ने शस्त्र बल के सहयोग से वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के दौरान दो पहिया,चार पहिया तथा बॉक्साइट लोड वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक को रोक कर हेलमेट तथा वाहन सम्बंधित कागजातों की जांच किया गया। साथ ही वैसे मोटरसाइकिल चालक को हेलमेट पहन कर मोटर साइकिल चलाने के लिए जागरूक किया गया जो बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चला रहें है। और चार पहिया एवं बॉक्साइड ट्रक वाहन का कागज साथ में लेकर चलने का कड़ी चेतावनी दिया गया।वाहन जांच अभियान पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां के निर्देशानुसार पर पुलिस बल के सहयोग से किया गया। वाहन जांच के दौरान उन्होंने कहा कि आये दिन दुर्घटना होने के कारण वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। मौके पर पु अ नि गणेश कुमार यादव दल बल के साथ मौजूद थे।