राँची ज़िला इकाई की पूर्वी,पश्चिम इकाइयों की हुई सम्मिलित गोष्ठी

360° Ek Sandesh Live

.

राँची : महिला काव्य मंच पूर्वी पश्चिम दोनों इकाइयों की अप्रेल माह की सम्मिलित गोष्ठी दिनांक पाँच अप्रेल को मंच के मार्गदर्शक आ.नरेश सर के दिशा निर्देशों के अनुसार हुई। गोष्ठी मंच की सक्रिय सदस्य रश्मि सिन्हा के बरियातु चेशायर होम के नज़दीक स्थित आवास पर हुई। गोष्ठी की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा क़े माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुई | अपने स्वागत सम्बोधन में मंच की राष्ट्रीयअध्यक्ष सारिका भूषण ने सभी सदस्यों का मंच पर हार्दिक स्वागत करते हुए
आने वाले त्योहारों की शुभकामनायें दी तथा सभी सदस्याओं को मंच की सफलता के लिए उनके योगदानों की चर्चा करते हुए उन्हें बधाइयाँ दी। मंच से जुड़ी नई सदस्याओं का भी स्वागत किया गया। सरस्वती वंदना मंच सलाहकार रेणु मिश्रा ने तथा मन्त्रोंचार रेणु झा (अध्यक्ष पूर्वी ज़िला इकाई )ने किया। सभी की प्रस्तुतियाँ एक से बढ़ कर एक थी। रचनाएँ प्रस्तुत करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण ,रेणु झा रेणुका, सुनीता अग्रवाल,कल्याणी झा,प्रतिभा मिश्र,शिप्रा शालिनी,रूपा अनंत,संगीता सहाय,भावना अंबस्थ, बिम्मी प्रसाद ,मधुमिता साहा, रश्मि सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव , खुशबू बरनवाल,मंज़ुला सिन्हा,अर्पणा सिंह,मनीषा सहाय सुमन,उर्मिला सिन्हा,अंशिता,शम्मा,रिम्मी वर्मा,उमा सिन्हा,निर्मला करण,पूनम वर्मा बिन्दु प्रसाद रिद्धिमा,
रंगोली के नाम प्रमुख हैं।