राजनीति में सामूहिक विचारों को समाहित करना जरूरी: सुदेश कुमार महतो

360° Ek Sandesh Live Politics


आजसू पार्टी का मिलन समारोह सम्पन्न, रांची के कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
sunil verma

रांची : राजनीति में किसी एक व्यक्ति का विचार नहीं बल्कि सामूहिकता के बोध के साथ अनेक विचारों को समाहित करना महत्वपूर्ण होता है। कल की चिंता से पहले हमें आज लिए जा रहे राजनीतिक फैसलों के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है। अगर हम आज गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में हमें इसका नुकसान उठाना होगा। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान मो. सरफराज अलाम और मो. शाहनवाज अलाम के नेतृत्व में रांची शहर के सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी में शामिल हुए सभी युवा साथियों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राजनीति किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं बल्कि अनेक विचारों को एक जगह समाहित करने से चलती और सशक्त दिखती है। राजनीति में सामूहिकता को प्लेटफार्म देने का काम आजसू पार्टी करती है। पार्टी में सभी की भावनाओं का सम्मान होता है। भावनाओं के सम्मान और विचारों को राज्य के विकास में लगाना हमारा लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि इंडी अलायन्स सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने की कोशिश तक ही सीमित है। इसमें देश और देशवासियों की तरक्की नहीं दिखाई देती है। देश एवं देशवासियों के प्रति इनकी कोई जवाबदेही नजर नहीं आती है।