राखी सावंत को मुंबई सेशन कोर्ट से मिली राहत, टली गिरफ्तारी

Entertainment

Eksandeshlive Desk

मुंबई : मनोरंजन जगत की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत अब एक बार फिर अपने पूर्व पति आदिल खान दुरार्नी की वजह से खबरों में हैं। उनके पूर्व पति आदिल खान दुरार्नी के मामले में राखी को मुंबई के सेशन कोर्ट से राहत मिल गई है।
राखी सावंत और उनके पूर्व पति आदिल खान दुरार्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस राखी सावंत का नाम एक प्राइवेट वीडियो लीक मामले में सामने आया था। राखी सावंत पर आदिल खान दुरार्नी ने उनके निजी वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। बुधवार को हुई सुनवाई में मुंबई सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी।
इससे पहले राखी सावंत ने आदिल खान पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। राखी की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उन्होंने उसके निजी वीडियो लीक किए हैं।

Spread the love