रामगढ़ शहर में धूमधाम से निकला भव्य मंगला जुलूस

Religious States

Eksandeshlive Desk

रामगढ़। घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर में मंगला जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई। रामगढ़ के बाजार टांड स्थित सिद्धू कान्हु मैदान से निकलकर चट्टी रोड, थाना चौक होते हुए, सुभाष चौक से छावनी फुटबॉल ग्राउंड में आकर जुलूस संपन्न हुआ।
शोभा यात्रा निकालने से पहले हीं महासमिति के पदाधिकारियों ने पूरे रामगढ़ को भगवा पताके से भगवामय कर दिया था।
ताशा और बैंड से निकलने वाले राम धुन ने क्षेत्र को भक्तिमय बना दी।
रामभक्तों की हजारों की भीड़ का नेतृत्व करने वाले पूजा महासमिति के अध्यक्ष दीपक मिश्रा के साथ, मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पांडेय,पूर्व विधायक ममता देवी, पूर्व प्रत्यासी भाजपा रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, व्यवसाई नंदू गुप्ता, अनमोल सिंह इत्यादि गन्यमान लोगों ने की। लोगों की भीढ़ शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर राम धुन पर थिरकते हुए लोगों का उत्साह बढ़ाया।
शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र अयोध्या में विराजमान रामलला की मूर्ति का प्रारूर और बजरंग बली जी रहें। जिसे लोगों ने खूब सराहा।
इस जुलूस में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही।
इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से संरक्षक राजेश ठाकुर महासचिव संतोष नायक,तुलेश पासवान,मीडिया प्रमुख सत्यजीत चौधरी,प्रवीण सोनू,धीरज साहू,वसुद तिवारी,विजय जयसवाल,रोबिन गुप्ता,,बलजीत बेदी,विवेक चक्रवर्ती,शंकर यादव,अरुण महतो,मधु गुप्ता,अमित यादव,रविंद्र यादव,सत्यजीत सिंह,किरण तिवारी, साक्षी चौधरी,मुस्कान कुमारी सहित रामभक्तों की खासी भिड रही।