रांची और खड़गपुर में रोजगार मेला आयोजित नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए

360° Ek Sandesh Live

sunil Verma

रांची/खड़गपुर : रांची और दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत खड़गपुर सहित देश भर में 47 स्थानों पर 16वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। रांची में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नवनियुक्त 172 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने, कौशल-आधारित रोजगार को बढ़ावा देने और पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के सरकार के मिशन में एक और मील का पत्थर है।वही खड़गपुर में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में विभिन्न पदों के लिए नवनियुक्तों को कुल 155 नियुक्ति पत्र सौंपे गए। विधायक हिरण्मय चट्टोपाध्याय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर खड़गपुर के मंडल रेल प्रबंधक के.आर. चौधरी और अन्य मंडल अधिकारी भी उपस्थित थे। रांची में आयोजित रोजगार मेले में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर माननीय सांसद आदित्य प्रसाद, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, विधायक जसमीत बिंद्रा, मंडल रेल प्रबंधक, रांची और अन्य मंडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

Spread the love