Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) रांची महानगर की संयोजक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल के प्रांगण में पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सह महानगर संयोजक अंतु तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड नंबर- 6, 8, 9 और 10 के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड नंबर-6, 8, 9 और 10 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निम्नलिखित पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए
बैठक में जिन पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं, उनमें वार्ड 6 से अध्यक्ष– राजेश टोप्पो, सचिव – मनीष टोप्पो, उपाध्यक्ष– राहुल गोप, प्रदीप तिग्गा, अजय यादव, काया बड़ाईक, कोषाध्यक्ष – अमरजीत कुमार, संगठनसचिव – सुनील गाड़ी, सहसचिव – अविनाश तिग्गा, आलोक गोप, वार्ड 8 से अध्यक्ष – संतोष सांगा, उपाध्यक्ष – सुशील कच्छप, पंकज वर्मा, सन्नी केरकेट्टा, सावन लकड़ा, विकास मसीह, और अनोज राम, सचिव – विनीत सांगा, कोषाध्यक्ष – गोगा साव, सह कोषाध्यक्ष – राजेश गाड़ी, संगठन सचिव – विजय तिर्की, सह सचिव – पप्पू कुमार चंद्रवंशी, पिंटू कुमार साव, राजा राम सिंह, वार्ड नं 9 से अध्यक्ष – गुलज़ार आलम, उपाध्यक्ष – इरशाद रहमान, अजय कुमार, रवि कुमार, मकसूद आलम, सचिव – सलीम खान, कोषाध्यक्ष – समीर खान, सह कोषाध्यक्ष – हुमायूं रसीद, सहसचिव – सादिक जमाल, कार्यकारिणी सदस्य – उदय सिंह, महबूब आलम, नेजाम खान, शकील खान, अब्दुल रहीम, बाबू इसलाम, मो.वारिस और मो.फरदीन, वार्ड 10 से अध्यक्ष – कुणाल कुमार, उपाध्यक्ष – विकास सोनी, गौरव रंजन, रूपेश पासवान, विशाल कच्छप, हेमंत पाण्डे, कोषाध्यक्ष – आशीष कुमार ठाकुर, सहसचिव – गणेश मिंज, नागेन्द्र सिंह, सौरव कुमार, बबलू पासवान, कार्यकारिणी सदस्य – गुड्डू पासवान, अभिषेक बर्नवाल, विक्रांत राम, राहुल पासवान, राजा कुमार, रोहित हल दर, अमन साव, पंकज कुमार लाल, अरुण कुमार राम, विक्की पासवान, अमन राम शामिल रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से जेएमएम केंद्रीय समिति सदस्य सह महानगर संयोजक अंतु तिर्की के अलावा केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल कुमार मेहता, अफरोज अंसारी, रामशरण विश्वकर्मा, विश्वजीत गोप, सुषमा बरदेवा, प्रदीप मिर्धा, विजय महतो, केंद्रीय सदस्य समनुर मंसूरी, शमशाद मलिक (भोलू), जितेंद्र गुप्ता, गोपाल पांडेय, डॉ तालकेश्वर महतो, पुष्पा बरदेवा, लालजी रमन, संजय ठाकुर, मंटू लाला, अशोक लोहरा, इबादत अंसारी, नौशाद आलम, सालों देवी, विजय रविदास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि रांची महानगर के सभी वार्डों में जेएमएम की इकाइयों का पुनर्गठन एवं सशक्तिकरण किया जा रहा है ताकि पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत हो तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हो। जेएमएम रांची महानगर की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
