रांची की श्वेता ने जीएनएम राज्य परीक्षा में हासिल की तीसरा स्थान

Education Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा (​रांची): झारखंड नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा जारी जीएनएम तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग (इरबा) की छात्रा श्वेता स्मृति एक्का ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। ​श्वेता की इस उपलब्धि पर संस्थान में जश्न का माहौल है। कॉलेज की सचिव ज़ीनत कौशर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और छात्रा की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमारे विद्यार्थी लगातार राज्य स्तर पर परचम लहराकर संस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं। ​परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज प्रबंधन,शिक्षकों और सहपाठियों ने श्वेता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love