Kamesh Thakur
रांची: दशमफॉल थाना की पुलिस ने गैरक़ानूनी अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मेघनाथ मुंडा है। वह कडरूडीह गांव का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने दो मोटर, सिचाई पम्प, दो एलइडी लाईट और 10अफीम के पौधा बरामद किया है।
ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की दशमफॉल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कडरूडीह गांव के आस-पास के क्षेत्र में वृहत पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की गयी है।
इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ बुंडू ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम ने त्चरित कार्रवाई करते हुए कडरूडीह गांव के घने वन क्षेत्र में लगे 05 एकड़ अवैध अफीम की खेती को टैÑक्टर चलाकर नष्ट किया गया।
इस संबंध में दशमफॉल थाना में कांड़ अंकित कर अफीम की खेती करने के आरोपी मेघनाथ मुण्डा को गिरफ्तार किया गया। वही इस मामले में फरार चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छामेपारी की जा रही है।
छापामारी टीम में बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश, दशमफॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव, गणेश कुमार यादव, अनिल कुमार मोहली, विरेन्द्र साहू, नन्द किशोर महतो, अनिल कुमार यादव सहित सशस्त्र बल शामिल थे।