रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन निगरानी एवं औचक निरीक्षण

Crime Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा : पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कार्यशैली, सतर्कता एवं तत्परता की लगातार समीक्षा एवं औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना/ओ0पी0 क्षेत्रों में रात्रि में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमडेगा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सिमडेगा एवं पुलिस निरीक्षक सिमडेगा/ कुरडेग अंचल के द्वारा रात्रि गश्ती दलों की सक्रियता, वाहन जांच अभियान, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की कार्यप्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गश्ती दलों को प्रभावी एवं नियमित गश्त सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

इस अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना ओडी ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं सुरक्षा गार्डों का भी निरीक्षण किया गया। उन्हें रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने, थाना परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। औचक निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि रात्रि के समय थाना आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, सिमडेगा,
Helpline No: 9262998531 06525 – 299908 06525 – 299987
मानव तस्करी से संबंधित सूचना/शिकायत के लिए
Toll Free No. : 1800 3456 256

Spread the love