रांची: सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अंतराष्ट्रीय संस्था राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज सर्कल इंडिया की सिटी शाखा रांची समारीटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज सर्कल द्वारा राजधानी रांची के हातमा स्थित सरकारी स्कूल में टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कर उद्घाटन किया गया।मौके पर राउंडटेबल 244 के चेयरमेन आकाश खोसला, लेडीस सर्कल की चेयरपर्सन शिखा खोसला, आदित्य कटारूका, पीयूष सरावगी, नेहा सरावगी, अविनाश जैन, मनीष जैन, हर्षा जैन, आयुष मोदी मौजूद रहे। मौके पर बच्चों को स्नैक्स एवं फ़ूड पैकेट्स भी दिए गए।
गौरतलब है कि लंबे समय से हातमा के इस सरकारी विद्यालय में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं । एक स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय की कमी छात्रों को खलती थी । ऐसे में राउंडटेबल द्वारा सराहनीय पहल की गई एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण संस्था ने स्वयं के व्यय से किया।उक्त जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन व प्रीति सर्राफ ने दी ।राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजूकेशन हैं।राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने हजाम बस्ती हटिया स्थित पारसनाथ पब्लिक स्कूल रांची एवं खूंटी में बारह क्लासरूम एवं दो ट्वयलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया है। इस स्कूल में सैकड़ों छात्र निशुल्क अथवा अत्यंत निम्न शुल्क में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है।
