प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में जीर्णोद्धार भवन का हुआ उदघाटन

360° Ek Sandesh Live


नामकुम : प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बरगवां के पुराने भवन का जीर्णोद्धार लीडस् संस्था द्वारा अरविन्द मिल के सहयोग से किया गया। जीर्णोद्धार भवन का उदघाटन अरविन्द मिल के अधिकारी मुख्य अतिथि किशन राव, विशिष्ट अतिथि,लीडस् निदेशक ए के सिंह,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय,मनीष मिश्रा, देवदास कुमार, महेंद्र कुमार, मुखिया अनिता तिर्की, प्राचार्या ज्योति कुमारी,ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन प्राचार्या ज्योति कुमारी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि किशन राव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि ऐसे विद्यालय जहां कमजोर, पिछड़े, अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र पढ़ते है उन्हे आगे बढ़ाने के लिए मेरी संस्था प्रतिबद्ध है। ए के सिंह ने कहा विद्यालय के सहयोग से भवन का जीर्णोद्धार किया जा सका, आने वाले दिनों में छात्रों की बेहतरी के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने लीडस् और अरविन्द मिल के अधिकारीयों का आभार करते हुए कहा कि आपका प्रयास निश्चित रूप से समाज को बदलने का काम करेगा। क्योंकि शिक्षा ही विकास का माध्यम है।
यशवंत विजय ने कहा कि विद्यालय मे व्यवस्था ऐसी हो कि छात्र यहां तरसे
प्राचार्या ज्योति कुमारी,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,मनीष मिश्रा, देवदास कुमार, महेंद्र कुमार, मुखिया अनिता तिर्की, कविता देवी,ने भी छात्रों अभिभावकों को सम्बोधित किया। मौक़े पर अनिल कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, नीलम सुधा, अरविन्द कुमार सहित अभिभावक, शिक्षक गण, एवं छात्र काफ़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the love