रिम्स से कैदी फरार, तीन सुरक्षाकर्मी निलंबित

360° Crime Ek Sandesh Live States

KAMEH THAKUR

रांची: रिम्स से कैदी के फरार होने की घटना फिर एक बार सामने आया हैं। चोरी के आरोप में होटवार जेल में बंद कैदी को इलाज के लिए रिम्स 10 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। रिम्स मेंं ईलाज के दौरान कैदी के सुरक्षा में तीन सुरक्षाकर्मी लगे हुये थें। प्राप्त सुचना के अनुसार सोमवार की देर रात सुरक्षकर्मियों को चकमा देकर रिम्स से कैदी फरार हो गया। फरार कैदी का नाम सूरज मुंडा है। सूरज मुंडा को चुटिया थाना पुलिस ने करीब दो महीने पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कैदी के सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मी बालचरण सिंह, दिलीप कुमार सिंह और मंगल सिंह पिगुआ पर कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप मे तीनों को निलंबित कर दिया गया।
घटना की सुचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रभात कुमार बरवार मौके पर पहुंचे। और घटना की विस्तृत जानकारी ली। श्री बरवार ने कहा कि कार्य में लापारवाही बर्दास्त नही की जायेगी। कैदी के फरार होने से पुलिसकर्मियों के मचा हडकंप। पुलिस ने फरार कैदी के गिरफ्तारी के लिए हर सम्भावित जगहो पर छापामारी कर रही हैं।