Kamesh Thakur
रांची: दुर्गा पूजा घुमने के दौरान मारपीट कर रोहित तिर्की की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड़ का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधियों में मंतोष कुमार उर्फ मंटु (25) वर्ष पिता सुरेश कुमार चौधरी विकास नगर, आयुष राज उर्फ अंकित कुमार (24)पिता प्रेम कुमार विकास नगर दोनों पण्डरा थाना ओपी क्षेत्र के रहने वाले शामिल है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 11 अक्टूबर को दुर्गा पूजा घुमने रोहित तिर्की गया हुुआ था। पूजा में घुमने के दौरान ही कुछ युवकों ने मारपीट की थी। मारपीट में रोहित बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान रोहित तिर्की का मौत हो गई।
इस संबंध में मृतक के भाई मोहित तिर्की पिता भोला लोहरा लोहरा कोचा एचबी रोड़ लालपुर निवासी ने कोतवाली थाना में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध केस दर्ज कराया था। इस मामले की गंभीरता को देखत हुए कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहित तिर्की की हत्या में शामिल सुखदेव नगर थाना के अंतर्गत पण्डरा ओपी के पिस्का मोड़ स्थित विकास नगर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि न्यू मार्केट के पास रोहित तिर्की के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गई थी। इन दोनोें के बीच विवाद इतना बढ़ गई, कि दोनों ओर से मारपीट होने लगी। जिसमे मृतक राहित तिर्की बुरी तरह से घायल हो गया था।