Mustafa Ansari
रांची : बीआई मेसरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुटू स्थित रिंग रोड जोहार ढाबा के पास क्षेत्रीय सरना समिति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बच्चन उरांव के द्वारा रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव में जा रहे दर्शनार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही उनकी सुखद मंगलमय यात्रा की कामना की। बच्चन उरांव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के सौजन्य से 18वाँ रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 12 फरवरी को सुनिश्चित है। जनजातीयों, आदिवासियों का 12 वर्ष के बाद जो जनी शिकार निकलता है,वह यहीं से प्रारंभ हुआ है। यहां कई आदिवासियों का पूर्वजों का बलिदान का जगह है।
हर वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन देश के कोने-कोने से जनजाति समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा व ढोल मांदर गीत नृत्य करने व पूजा पाठ तथा अपने पूर्वजों से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जाते हैं। रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा जाने वालों में जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम विक्रम उरांव भगत,जनजाति सुरक्षा मंच के क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव,सोमा उरांव, अध्यक्ष झारखंड प्रदेश मुखिया संघ सह मीडिया प्रभारी जेएसएम,विश्वकर्मा पहान,विक्रम उरांव,रोहित उरांव,राजेश प्रसाद युटुब,सरोज सिंह,संतोषी भगत, जगमानी,सरस्वती,राय मुनि भगत,रवि भगत,नारायण सिंह,अनिल भगत, सियाराम भगत व अन्य सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे।