रोटरी क्लब ऑफ़ रांची ने डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम” में मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

SOCIETY

Eksandeshlive Desk

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन से रोटरी क्लब ऑफ़ रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ़्रेंस “समागम” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह कॉन्फ़्रेंस 19 दिसंबर से 21 दिसम्बर तक आयोजित की जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल में क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनिल सिंह, रेखा सिंह तथा रश्मि अग्रवाल शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कॉन्फ़्रेंस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्यों को आगामी तीन दिवसीय सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।

Spread the love