सड़क दुर्घटना में 5 महिला समेत चालक हुआ घायल

Crime States

Eksandeshlive Desk

लातेहार : जिला मुख्यालय के सिटी हॉस्पिटल के समीप  सुबह में तकरीबन 10 बजे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पांच मजदूर महिलायें घायल हो ग‌‌ई है सभी महिलायें लातेहार काम करने के लिये ऑटो में सवार होकर आ रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कार (जेएच 05 बीए_0425) ने आटो में सीधा टक्कर मार दी।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से लातेहार सदर अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में तेत्री देवी (35) पति बीरेंद्र भगत , सुरजमनी देवी (25) , पति विजय भगत , किरण कुमारी (20) पिता सीताराम उरांव , कालेश्वरी देवी (उम्र 32 वर्ष) पति प्रेम उरांव , सुमित्रा देवी (45) पति स्व देवराज लोहरा शामिल है। सभी घायल महिलायें लातेहार सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के कुलगड़ा ग्राम की रहने वाली है वहीं इस दुर्घटना में ऑटो चालक बुद्धेश्वर यादव को भी हल्का चोट आया है।

घटना सिटी हॉस्टिपल के सामने होने की वजह से लोगों ने अस्पताल के प्रबंधक से एम्बुलेंस की मांग किया लेकिन प्रबंधक के द्वारा यह कहते हुये एम्बुलेंस देने से साफ इंकार कर दिया गया कि चालक नहीं है वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि एम्बुलेंस का चालक है इसके बावजूद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिये एम्बुलेंस नहीं दिया गया है दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
सभी घायलों का लातेहार सदर अस्पताल की डॉ रूचिका वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सिर और हाथ में चोट लगी है  पांचों मिलायें अब खतरे से बाहर है इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया जायेगा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद भाजपा नेता अनिल सिंह , पवन कुमार , संत गुप्ता , राजदेव प्रसाद ने मानवता का परिचय देते हुये सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया और अस्पताल में भी उनके चिकित्सा का व्यवस्था करवाया। 

Spread the love