सदानी झण्डा लगाओ अभियान आज से पश्चिम बंगाल में

Politics States

Eksandeshlive Desk
रांची : आजादी से पहले झारखण्ड के मूलवासी सदान चाय के बागानों में काम करने को लेकर पश्चिम बंगाल और आसाम चले गए थे और आज भारी संख्या में वहीं बस गए हैं। मूलवासी सदान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने पश्चिम बंगाल और असम में भी प्रदेश कमेटी का गठन कर दिया है। ज्ञात हो कि मूलवासी सदान मोर्चा केंद्रीय समिति की ओर से सदानी झण्डा लगाओ अधिकार बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मूलवासी सदान मोर्चा पश्चिम बंगाल के प्रदेशाध्यक्ष रोशन सिंह रौतिया ने पश्चिम बंगाल के डूआर्स के बनारहट के क्षेत्रों में सदानी झण्डा लगाव अभियान चलाया और सदान परिवार के रजनी गोप एवं अन्य परिवारों के बीच सदानी झण्डा सौंपा और घरों में लगाया गया।

Spread the love