सदर अस्पताल में SDO का आधी रात किया औचक निरीक्षण गायब मिले डॉक्टर

360° Ek Sandesh Live

Reporting by Ashok Anant

​चतरा उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर सदर SDO मोहम्मद जहूर आलम ने देर रात 12 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस छापेमारी से अस्पताल में हड़कंप मच गया और चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। ​जाँच के दौरान डॉ. विजय मेहता को छोड़कर कई चिकित्सक और एएनएम ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल की सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना अग्रवाल के एक माह से छुट्टी पर होने के कारण यहाँ एक भी महिला डॉक्टर उपलब्ध नहीं है, जिससे महिला मरीजों को मजबूरन दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा इमरजेंसी में ब्लड की भारी किल्लत देखी गई, जिससे मरीजों की जान जोखिम में है।
​सदर SDPO सन्नी वर्धन की मौजूदगी में हुए इस निरीक्षण के बाद SDO ने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है। लापरवाही बरतने वाले दोषी कर्मियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी विभागीय कार्रवाई की तैयारी है।

Spread the love