सीएमपीडीआई व एनटीपीसी माइनिंग के बीच एमओयू , खनन क्षेत्र को मिलेगी नई गति

360° Ek Sandesh Live

By Sunil


रांची : भारत की माइनिंग क्षमता को मजबूत करने और लंबे समय तक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सीएमपीडीआई और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने मंगलवार को सीएमपीडीआई रांची में एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन एक ऐसा सहयोग ढांचा बनाता है जिसके तहत सीएमपीडीआई, एनएमएल के कोयला और खनिज माइनिंग कार्यों के लिए विशेषज्ञ सलाह और तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगा। हस्ताक्षर समारोह सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह, एनएमएल के सीईओ सुब्रत कुमार दास एवं सीएमपीडीआई के कार्यकारी निदेशकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस सहयोग के तहत सीएमपीडीआई माइनिंग और खनिज सेवाओं के कई पहलुओं में व्यापक सहायता प्रदान करेगा। इसमें भूमिगत और खुली खदान संचालनों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के साथ-साथ एडवांस्ड अग्रिम/उन्नत माइनिंग तकनीकों को शामिल करना भी शामिल है। इसके अलावा सीएमपीडीआई, एनएमएल को ह्यएक्रिडिटेड प्रोस्पेक्टिंग एजेंसी (एपीए) की मान्यता प्राप्त करने और ह्यमिनरल प्रोस्पेक्टिंग परमिशन असेसमेंट (एमपीपीए) के काम को पूरा करने में मदद करेगा, ताकि मजबूत एक्सप्लोरेशन स्टैंडडर्स और रेगुलेटरी नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सहारा देने के लिए प्रोजेक्ट डिलीवरी, संस्थागत क्षमता और टिकाऊ माइनिंग तरीकों को मजबूत किया जा सकेगा। इसके अलावा, एनएमएल के सीईओ सुब्रत कुमार दास ने कहा कि हम जिम्मेदार माइनिंग विकास को तेजी देने और आपरेशनल क्षमता को बेहतर बनाने के लिए गवेषण, माइन प्लानिंग और पर्यावरण इंजीनियरिंग में सीएमपीडीआई की साबित हो चुकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।

Spread the love