sunil verma
रांची : सी.सी.एल मुख्यालय रांची के कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन मुख्यालय सरना समिति द्वारा किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि निदेशक पवन कुमार मिश्रा ने प्रकृति को समर्पित सरहुल पर्व की बधाईयां देते हुए कहा कि प्रकृति और जंगल झारखण्ड की पहचान है। निदेशक हर्ष नाथ मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरहुल हमें पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देता है और इसके संदेशों को आत्मसात करना चाहिए। सीसीएल भी बेहतर पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत कार्य कर रहा है तथा इसी कड़ी में पर्यावरण अनुकूल खनन के साथ-साथ वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है और 9 इको पार्क को विकसित किया जायेगा। राँची विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर, डॉ. किशोर सूरीन ने सरहुल पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरहुल प्राकतिक पर्व है और आज आदिवासी समाज ही नहीं राज्य के प्रत्येक निवासी हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाते हैं। इस विशेष अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सर्वश्री अध्यक्ष सचिन कुमार, सचिव सुभाष बेदिया, पंचम मुण्डा, दशरथ उरांव, सनोज एक्का, सोहित बेदिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अतिथिगणों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात सरना आदी प्रार्थना प्रस्तुत की गयी।
