सिल्ली में याद किए गए निर्मल दा

Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

मूरी/रांची: झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो को आजसू कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिवस के अवसर पर झारखंड मोड पर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह साहसी व अच्छे विचार वाले पुरुष थे जो झारखंड के हित के लिए सदैव तत्पर रहते थे। ऐसे वीर पुरुषों को कभी बुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके द्वारा बताए गए राह पर चलना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के जयपाल सिंह, सुनील सिंह, हेमंत नायक, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, मोहम्मद फारूक समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।