KAMESH THAKUR
रांची: राजधानी रांची स्थित कांके थाना के दारोगा के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया हैं। 29 अक्टूबर की रात में कांके थाने की पुलिस गस्ती में निकली हुई थी। इसी बीच एक गाडी डिवाइडर से टकरा गई। जब कांके थाने के दारोगा बिरेन्द्र कुमार मेहता ने गाडी के चालक को समझाया कि गाडी को आराम से चलाइये। तब गाडी के चालक सिविल कोर्ट के कर्मचारी विकास कुमार ने दारोगा के साथ गाली-गलौज एवं दुर्व्यवहार करने लगा। सिविल कोर्ट के कर्मचारी विकास कुमार को कांके गस्ती पुलिस की टीम ने काफी समाझा-बुझाकर वापस भेजा। इस घटना को लेकर कांके थाना के दारोगा ने सिविल कोर्ट के रजिस्टार से लिखित शिकायत दर्ज कराया हैं।